क्रिएटिन एक प्रकार का प्राकृतिक यौगिक है जो हमारे शरीर में पाया जाता है। ये मुख्य रूप से हमारे लीवर, किडनी, अग्न्याशय और मस्तिष्क में होता है। क्रिएटिन का प्राथमिक भूमिका मांसपेशियों में ऊर्जा का भंडारण और स्थानांतरण करना होता है। क्रिएटिन हमारे शरीर में एटीपी कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता है।
ATP का काम है हमारे शरीर को ऊर्जा देना। ATP मुख्य स्रोत होता है ऊर्जा का। क्रिएटिन एक एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट (एटीपी) के स्रोत के रूप में काम करता है। एटीपी एक प्रकार की ऊर्जा अणु है जो मांसपेशियों में संकुचन और उच्च तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त होती है। क्रिएटिन हमारे शरीर में मोजुद होता है और जब आपकी मांसपेशियों में अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होती है, तो एटीपी ऊर्जा के उत्पादन में मदद करता है।
कुछ लोग क्रिएटिन सप्लीमेंट लेते हैं, जिससे उनकी मांसपेशियों में अतिरिक्त ऊर्जा उपलब्ध होती है। इसमें उनकी व्यायाम के प्रदर्शन में सुधार होता है, और उनकी मांसपेशियों में ताकत और सहनशक्ति बढ़ती है। जब आप हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज जैसे वेट लिफ्टिंग या स्प्रिंटिंग करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। यहां आता है क्रिएटिन का काम. क्रिएटिन हमारे शरीर में संग्रहीत ऊर्जा को मांसपेशियों तक पहुंचने में मदद करता है। चलिए, क्रिएटिन के बारे में कुछ अहम बातें समझते हैं :
1. Creatine Kaise Kaam Karta Hai: Creatine हमारे शरीर में संग्रहित ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। जब आप हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज जैसे वेट लिफ्टिंग करते हैं, तो मसल्स ज्यादा एनर्जी की जरूरी होती है। क्रिएटिन एनर्जी को मसल्स तक पहुंचने में मदद करता है।
2. Creatine कहां पाया जाता है: क्रिएटिन मुख्य रूप से हमारी मांसपेशियों में बनता है, लेकिन उसका एक छोटा हिस्सा हमारे दिमाग और किडनी में होता है लेकिन, जब हम हाईट इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं तब हमें अधिक ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। इतनी मात्रा में हमारा शरीर क्रिएटिन प्रोड्यूस नहीं कर सकता हैं, इसलिए कुछ लोग क्रिएटिन सप्लीमेंट भी लेते हैं।
4. Creatine सप्लीमेंट: बॉडीबिल्डर और एथलीट क्रिएटिन सप्लीमेंट लेते हैं, ताकि उनकी मांसपेशियों में ऊर्जा और ताकत बढ़े। ये सप्लीमेंट पाउडर, कैप्सूल, या टैबलेट फॉर्म मिलते हैं।
5. Creatine ke लाभ: क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने से आपके शरीर की समग्र वृद्धि होती है। क्रिएटिन लेने से आपकी बॉडी एक्सेस वॉटर होल्ड करती है जिससे आपके बॉडी का वॉल्यूम बढ़ता है। आप क्रिएटिन लम्बे समय तक लेते हैं तो आराम से हैवी वेट लिफ्ट कर सकते हैं। क्रिएटिन आपके मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिक एटीपी का मतलब मस्तिष्क का बेहतर कामकाज है। क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने से मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति में सुधार होता है। इस वर्कआउट परफॉर्मेंस में भी सुधार होता है। कुछ लोगों को मसल साइज़ में भी सुधार दिखता है।
6. Creatine ke Side Effects: Creatine सप्लीमेंट लेने से गंभीर साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं, लेकिन कुछ लोगो को डिहाइड्रेशन, पेट में दर्द, गैस, या कब्ज की समस्या हो सकती है। आपको पहले से किडनी से संबंधित है या फिर कोई भी स्वास्थ्य समस्या है तो आप अपने डॉक्टर और ट्रेनर की सलाह से ही क्रिएटिन ले।
7. Creatine Dose: शरीर और उसके वर्कआउट पर क्रिएटिन की सही खुराक निर्भर करती है। आम तौर पर, क्रिएटिन की लोडिंग चरण के दौरान आप रोजाना 5-20 ग्राम ले सकते हैं, जो 5-7 दिन तक चलती है। इसके बाद, रखरखाव चरण में प्रतिदिन 3-5 ग्राम की खुराक ली जा सकती है।आप क्रिएटिन लेने से पहले फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
कुछ लोगों को क्रिएटिन लेने से फ़ायदा नहीं होता, और हर किसी के शरीर का रिएक्शन अलग होता है। इसलिए, अपने Trainer से सलाह लेना बेहतर होता है। क्रिएटिन की खुराक स्वास्थ्य और वर्कआउट के स्तर पर निर्भर करती है, लेकिन ध्यान रखें कि आप एक ट्रेनर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना चाहिए।
Tags:
Gym